Read Time:1 Minute, 17 Second
हुगली, 10 जनवरी: गत 7 जनवरी को डानकुनी में सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में भाजयुमो की ओर से आयोजित युवा संकल्प यात्रा(Yuva Sankalpa Yatra) के दौरान हुए पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के झड़प के मामले में पुलिस ने छह भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें: भाजयुमो की युवा संकल्प यात्रा के दौरान रणक्षेत्र बना डानकुनी, चार भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती

उल्लेखनीय है कि डानकुनी में Yuva Sankalpa Yatra के दौरान पुलिस ने भाजपा की बाइक रैली को रोक दिया था। इस दौरान पुलिस के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई थी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेड तोड़ दी थी। मौके पर जमके बवाल हुआ था। इसी मामले में ये गिरफ्तारियां हुई हैं।
