Read Time:1 Minute, 22 Second
उत्तर 24 परगना, 28 दिसंबर: उत्तर बंगाल के कालिंपोंग के रास्ते में गुरुवार सुबह हुए सड़क दुर्घटना में एक पर्यटक की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कलिम्पोंग के रास्ते में पर्यटकों की एक कार हादसे का शिकार हो गई।

सूत्रों के मुताबिक कार में ड्राइवर के अलावा परिवार के छह अन्य सदस्य सवार थे। सभी का घर दक्षिणेश्वर के डोमेस्टिक पाड़ा इलाके में है। इस दुर्घटना एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक नाम इंदाशीष चक्रवर्ती है। बताया गया है कि वह एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। कार में सवार बाकी छह लोगों की हालत गंभीर है।

इन सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से दक्षिणेश्वर के डोमेस्टिक पाड़ा इलाके में शोक छाया हुआ है।
