हुगली, 23 दिसंबर: महिला तृणमूल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य के नेतृत्व में शुक्रवार को हुगली जिले के पुरसुरा से महिला तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ‘संघबद्ध शपथ’ नामक कार्यक्रम की शुरुआत की।

दरअसल, तृणमूल कांग्रेस के महिला मोर्चा के कार्यक्रम ‘संघबद्ध शपथ’ के प्रथम बैठक मैं शिरकत करने में शिरकत करने शुक्रवार को चंद्रमा भट्टाचार्य हुगली जिले के पुरसुरा पहुंची थी। चंद्रिमा भट्टाचार्य के नेतृत्व में महिलाओं में शपथ लिया कि महिलाओं को राजनीतिक,आर्थिक और सामाजिक सम्मान दिलाने के लिए वे दीदी का धन्यवाद करती हैं और भाजपा की नारी विद्वेशी मानसिकता के प्रति धिक्कार व्यक्त करती हैं। देश की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति विरोधी दलों के अपमानजनक और कुरुचिकर मन्तव्यों का वे गणतांत्रिक तरीके से जवाब देंगी।

कार्यक्रम के टीएमसी के आरामबाग सांगठनिक जिलाध्यक्ष रामेंदु सिंह राय, जिला चेयमैन स्वपन नंदी, हरिपाल की विधायक डा करबी मन्ना सहित बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित हुए। दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस ने महिलाओं को एकजुट करने के लक्ष्य से ‘संघबद्ध शपथ’ नामक कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। तकरीबन डेढ़ महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 10 हजार स्थानों पर कार्यक्रम किया जाएगा और लाखों महिलाओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।
