एटा/जलेसर, 15 अगस्त
गौरव गुप्ता
78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के हजारों युवाओं ने भाजपा नेता पम्मी ठाकुर के नेतृत्व में नगर में निकाली तिरंगा यात्रा का शुभारंभ आगरा चौराहा स्थित वीर महाप्रतापी महाराणा प्रताप की प्रतिमा को नमन कर किया गया। तिरंगा यात्रा से पहले भाजपा नेता पम्मी ठाकुर ने कहा जो भी राजनीतिक दल युवाओं की शक्ति को नहीं पहचान पाता वह गहरे गड्ढे में में जाता है। युवाओं की शक्ति को पहचान कर उसका सही प्रयोग करें तो हमेशा सफलता मिलती रहेगी।
आगरा रोड से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा में बैंड बाजा और डीजे भी था। युवा बाइक पर थे। वहीं प्रमुख नेता पैदल चल रहे थे। तिरंगा यात्रा का नगर में दर्जनों स्थानों पर स्वागत किया फूल बरसा कर। तिरंगा यात्रा की सुरक्षा के दिए कोतवाली प्रभारी डॉक्टर सुधीर राघव भारी भरकम पुलिस फोर्स के साथ थे।
शोभा यात्रा तहसील रोड शेरगंज बड़ा बाजार नाला बाजार मंडी जवाहर गंज विकासखंड कॉलोनी महावीरगंज सिधौली चौराहा होता हुआ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने पम्मी ठाकुर के चिलर प्लांट पर संपन्न हुई।
इस दौरान भाजपा नेता पावेंद्र सिंह, पम्मी ठाकुर, अशोक शर्मा पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संजीव वर्मा, पवन ठाकुर, आशु ठाकुर, भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष पंकज ठाकुर, जीतू प्रधान ठाकुर, श्यामवीर सिंह, दलबीर सिंह, हनुमान दल, नागेंद्र सिंह, टिल्लू, आकाश गुप्ता, मुकेश जादौन, रिंकू ठाकुर, प्रेमपाल सिंह धनगर, अंकित यादव, विष्णु सराफ सहित सैकड़ो युवा मौजूद थे।