हुगली, 06 नवंबर(डेस्क): त्योहारों के मौसम के राज्य में डेंगू का प्रकोप जारी है। हुगली जिले के श्रीरमापुर शहर भी इससे अछूता नहीं है। लेकिन श्रीरमापुर नगरपालिका डेंगू से मुकाबले के लिए युद्धस्तर पर काम पर रही है।

श्रीरामपुर नगरपालिका के 29 नंबर वार्ड के पार्षद जयनाथ झा ने सोमवार को बताया कि उनके वार्ड डेंगू का डंक झेल रहा है। वर्तमान में उनके वार्ड में कुल 32 लोग डेंगू से पीड़ित हैं जिनमें दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
झा के अनुसार डेंगू से मुकाबले के लिए नगरपालिका ने अब कमर कस ली है। झा ने बताया कि इन दिनों रोज श्रीरमापुर नगरपालिका के स्वास्थ्य कर्मचारी सुबह आठ बजे वार्ड में आ जाते हैं और वार्ड के विभिन्न इलाकों में घूमकर डेंगू की परिस्थिति को देखते हैं एवम् संभावित खतरे के प्रति लोगों को आगाह करते हैं।
इसके बाद रोज सुबह 11 बजे पार्षद स्वास्थ्य कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक करते हैं। शनिवार को भी पार्षद ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। पार्षद ने कहा कि जल्द ही उनके वार्ड की परिस्थिति सुधरेगी।