हुगली, 18 नवंबर(डेस्क)। हुगली जिले के उपनगरीय इलाकों में शनिवार को छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरित हुई। सामाजिक संस्थाओं, राजनीतिक नेताओं और समाज सेवकों ने जिले के विभिन्न इलाकों में छठ पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।
हिन्दमोटर में सामाजिक संस्था संकल्प की ओर से 170 छठव्रतियों के बीच छठपूजा के लिए पूजन सामग्री का वितरण किया गया। संस्था के कर्णधार पंकज राय ने बताया कि पूजन सामग्री वितरण में राहुल सिंह, रमेश राय, चंदू महतो, टुनटुन राय और सरोज राय का विशेष योगदान रहा।
चांपदानी नगरपालिका के विभिन्न वार्डों में चेयरमैन सुरेश मिश्रा के नेतृत्व में पूजन सामग्री छठ व्रतियों को दिया गया। पार्षद विक्रम गुप्ता और सूरज गुप्ता भी अपने अपने वार्डों में छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरित करते दिखे।
उत्तरपाड़ा में चेयरमैन दिलीप यादव तो रिषड़ा के विभिन्न वार्डों में चेयरमैन विजय सागर मिश्रा के सौजन्य से छठव्रतियों को पूजन सामग्री दी गई।
भाजपा पार्षद मनोज सिंह ने रिषड़ा नगरपालिका के 10 नंबर वार्ड में शशि सिंह झा ने 11 नंबर वार्ड में सैकड़ों छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। इसके अलावा जिले में कई स्थानों पर स्थानीय क्लबों की ओर से भी छठव्रतियों के लिए पूजन सामग्री का वितरण किया गया।