हुगली, 07 जनवरी: Dankuni में Serampore सांगठनिक भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा संकल्प यात्रा में रविवार को शिरकत करने पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष Sukanta Majumdar ने एक बार फिर चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस पर जोरदार हमला किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा की पुलिस दलदास हो गई है और वह TMC नेताओं के इशारे पर काम कर रही है। सुकांत मजूमदार ने कहा कि यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए जितनी पुलिस लगाई गई है, उतनी पुलिस Sandeshkhali में लगाई गई होती तो इतना बड़ा कांड नहीं हुआ होता।
इसे भी पढ़ें: भाजयुमो की युवा संकल्प यात्रा के दौरान रणक्षेत्र बना डानकुनी, चार भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती

दरअसल, पुलिस ने डानकुनी हाउसिंग चौमाथे पर भाजपा के संकल्प यात्रा को रोक दिया। इस दौरान पुलिस के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई और इसमें चार भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। मौके पर सुकांत मजूमदार भी मौजूद थे। उन्होंने पुलिस के रवैया को बर्बर करार दिया।

[…] इसे भी पढ़ें: पुलिस दलदास हो गई है: सुकांत मजूमदार […]
[…] इसे भी पढ़ें: पुलिस दलदास हो गई है: सुकांत मजूमदार […]