Tuesday, June 17, 2025
रिषड़ा समाचार
  • Login
  • Home
  • देश-प्रदेश
  • अपना रिषड़ा
  • आस-पास
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • A.I
  • विचार
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • संस्कृति
  • साहित्य
  • शिक्षा
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • संपर्क
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-प्रदेश
  • अपना रिषड़ा
  • आस-पास
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • A.I
  • विचार
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • संस्कृति
  • साहित्य
  • शिक्षा
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • संपर्क
No Result
View All Result
रिषड़ा समाचार
No Result
View All Result
  • Home
  • शिक्षा
  • साहित्य
  • संस्कृति
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • विचार
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • संपर्क
Home देश-प्रदेश

नये भारत की तस्वीर

admin by admin
January 17, 2024
in देश-प्रदेश, विचार
1
नये भारत की तस्वीर
2 0
Read Time:10 Minute, 59 Second
अशोक वर्मा ‘हमदर्द’

हाल ही के दिनों में भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप जैसे पर्यटन स्थल का समर्थन और उससे जुड़े तमाम फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करनें के बाद मालदीव के कुछ नेताओं को मिर्ची लग गई है।उन्हें लगता है की अगर भारत सहित दुनियां भर के तमाम देश लक्षद्वीप को अपना पसंदीदा पर्यटक स्थल बना लेते है तो मालदीव की अर्थनीति में काफी गिरावट आ जाएगी और मालदीव को तंगहाली से जूझना पड़ेगा।

यह केवल इस लिए की नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप जैसे जगह का प्रचार प्रसार अपनें जुबां से किया है। मालदीव के तमाम नेताओं को पता है की नरेंद्र मोदी एक ऐसी हस्ती है जिनके कहने पर केवल भारत ही नहीं पूरी दुनियां के लोग उनके कथन का अनुसरण करते है और करेंगे। यही कारण है की मालदीव के कुछ नेताओं ने नरेंद्र मोदी और भारत पर अभद्र टिप्पणी कर डाली है,नतीजन भारत में सोशल मीडिया पर मालदीव के खिलाफ एक भूचाल सा आ गया है जो बदलते भारत की दर्शा रहा है।

Advertisement

यह उस भारत की तस्वीर है जो चतुर्दिक विकास कर अपने स्वर्णिम भारत होने का अलख जगा रहा है। यही कारण है की भारत के तमाम देशवासी कामगार से उद्योगपति यहां तक कि बॉलीवुड के तमाम कलाकारों सहित बिना किसी की आलोचना के लक्षद्वीप के गुणगान में लग गए है जो मालदीव को आईना दिखाने के लिए काफी है। अभिनेता अक्षय कुमार,सचिन तेंदुलकर,सलमान खान,जॉन अब्राहम सहित मशहूर भारतीय हस्तियों ने सोशल मीडिया पर एक्टिव पोस्ट डाल कर लोगों से लक्षद्वीप और सिंधु दुर्ग जैसे भारतीय द्वीपों का पता लगाने की अपील की है और इस से जुड़े चित्र साझा किए है जो इन दिनों चर्चा में है।नरेंद्र मोदी का कहना है कि कमजोर व्यक्ति हो या कमजोर देश,अभद्र भाषा किसी को ऊंचाई प्रदान नही करता।ऊंचाई के लिए परमार्थ और उस देश के लोगों का सहयोग प्राप्त होना चाहिए जो भारत कर रहा है। मालदीव के कुछ सांसदों और मंत्रियों ने जिस प्रकार के पोस्ट डाले है जिसमें भारतीयों के प्रति नफरत का भाव है,यह उस भारत के लिए जो वसुधैव कुटुंबकम् की बात करता है।

भारत ने भी अपनें मर्यादा की रक्षा करते हुए इसे गंभीरता से लेते हुए मालदीव के राजदूत को विदेश मंत्रालय में तलब किया और मंत्रालय ने मालदीव के कई सांसदों और मंत्रियों द्वारा प्रधान मंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई टिप्पणीयों पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है, हालांकि नतीजन इस मुद्दे पर मालदीव की सांसद व पूर्व डिप्टी स्पीकर इवा अब्दुला ने अपनें देश के मंत्रियों की टिप्पणीयों को शर्मनाक और नस्लवाद करार दिया है।उन्होंने भारत से माफी मांगी और भारतीयों से मालद्वीप के खिलाफ बहिष्कार अभियान बंद करनें का अनुरोध किया है।उन्होंने कहा है की भारत और भारतीयों का गुस्सा जायज़ है।जिसे पूरी दुनियां सराखों पर रखी हुई है ऐसे में मालदीव जैसे छोटे देश की टिप्पणियां अपमान जनक है।भारत के प्रभुत्व को देखते हुए मालदीव के अपनों ने भी वहां के सरकार को अपने घेरे में ले लिया है।

Advertisement

मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब ने भारतीय प्रधान मंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों को अस्वीकार बताया है तथा राष्ट्रपति मोहम्मद मुईज्जु को भारतीय नेता से बात कर राजनयिक संकट को सुलझाने का सुझाव दिया है,उन्हें पता है की भारत के एक तिरछी नजर से मालदीव तबाह हो सकता है,इस लिए की मालदीव की इकोनॉमी में टूरिज्म का योगदान 28% है वही फॉरेन एक्सचेंज में 60% योगदान टूरिज्म सेक्टर का है। पर्यटन से जुड़े सेक्टर्स को शामिल करें तो मालदीव के कुल रोजगार में टुरिज्म की हिस्सेदारी लगभग 70% है। हर साल भारत से लाखों लोग मालदीव जाते है।साल 2023 में 2,09,198 भारतीय पर्यटक मालदीव गए थे।मालदीव में चल रहा भारत का अब तक की सबसे बड़ी परियोजना 222.98 करोड़ रुपए लागत के है।

मालदीव में चावल,फल,सब्जियों,पोल्ट्री प्रोडक्ट्स व मसाले भारत से लेता है,बदले में मालदीव का स्क्रैब धातुएं भारत खरीदता है,यही नहीं फर्मस्युटिकल्स ,इंजीनियरिंग व इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स मालदीव भारत से लेता है।मालदीव के इन्हीं सब कारणों को देखकर भारत के फिल्मी दुनियां के महानायक ने मालदीव को स्पष्ट कहा है की हम आत्मनिर्भर है हमारी आत्मनिर्भरता पर आंच मत डालिए,अमिताभ बच्चन ने भारत की आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए हाल ही के दिनों में कहा है की लक्षद्वीप और अंडमान अद्भुत रूप से सुंदर स्थान है।उन्होंने अपनें पोस्ट में कहा है की हमारे अपने स्थल सबसे अच्छे है मैं लक्षद्वीप और अंडमान गया हूं और वे अद्भुत रूप से सुंदर है।ये तमाम पोस्ट केवल भारत से ही नहीं बल्कि इस्त्राइल जैसे भारत के मित्र देशों से भी आने लगे है जिसमें मालदीव को आईना दिखाते हुए लक्षद्वीप के प्राकृतिक खूबसूरती की जम कर सराहना की है,उन्होंने कहा है की दुनियां के तमाम लोगों को जो प्रकृति के सुंदरता से प्रेम करते है उन्हें भारत के लक्षद्वीप का एक बार भ्रमण अवश्य करना चाहिए।

Advertisement

हालांकि मालदीव के उन नेताओं को उनके पद से हटा दिया गया है जिसनें भारत के प्रति गलत टिप्पणी की है।लोगों की माने तो नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर मालदीव की सरकार घिरती जा रही है।मालदीव की विपक्षी पार्टी (मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी) के नेता अली आजीम ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुईज्जु के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की सिफारिश की है।मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता अली आजिम ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुईज्जु के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की सिफारिश की है। वहीं मालदीव के पूर्व खेल मंत्री अहमद महलूफ ने कहा है की भारत के बाय कॉट का मालदीव की अर्थ व्यवस्था पर गहरा असर पड़ेगा,मुझे चिंता है की हमें दोनों देशों के बीच विवाद का खामियाजा भुगतना मुश्किल होगा।मालदीव के सांसद मिकेल नसीम ने अपनें सांसदों से अपील की है की इस पूरे मामले में तुरंत कार्यवाही करनें में नाकाम रहे विदेश मंत्री को तलब किया जाए।उन्होंने भारत पर गलत टिप्पणी करनें के लिए पूरे भारतीयों से क्षमा मांगी है।यह तब संभव हुआ है जब भारत का प्रधान मंत्री कोई सशक्त व्यक्ति है और हम शक्तिशाली राष्ट्र बन चुके है।वही मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री मारिया अहमद दीदी ने कहा है की इस प्रकार के गलत टिप्पणी राष्ट्रपति मोहम्मद मुईज्जु के प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है।उन्होंने मुईज्जु से शक्त प्रतिक्रिया दिखाते हुए कहा है कि हम एक छोटे देश है,हम इस बात से इंकार नहीं कर सकते की हमारी सीमाए भारत के साथ लगी है,हमारी सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं समान है।

भारत ने हमेशा हमारी मदद की है जो उसके बड़े होने का प्रमाण है। मारिया ने एक इंटरव्यू में कहा की भारत हमारे लिए 911 की कॉल की तरह है,जब भी हम मुसीबत में पड़े है वह हमारे मदद के लिए आगे आया है,मालदीव अपने झूठी शान से आगे निकले,मालदीव पर्यटन उद्योग संघ ने भी अपने मंत्रियों की टिप्पणियों की निंदा की है।कुल मिलाकर कहा जाए तो यह भारत और भारतीयों की जीत है और नरेंद्र मोदी का प्रभाव है की मालदीव डरा सहमा है।यह कल और आज के भारत का जो फर्क है आत्म चिंतन का विषय है।

लेखक अशोक वर्मा हमदर्द जाने माने साहित्यकार और स्तंभकार हैं।

Share

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

About Post Author

admin

rishrasamachar.in@gmail.com
https://rishrasamachar.in
Happy
Happy
1 100 %
Sad
Sad
0 0 %
Excited
Excited
0 0 %
Sleepy
Sleepy
0 0 %
Angry
Angry
0 0 %
Surprise
Surprise
0 0 %
Tags: New IndiaRishra Samachar
Previous Post

आभूषण दुकान में डकैती के मामले में दुकान का मालिक ही निकला मुख्य आरोपित

Next Post

रिषड़ा अंडरपास: इसी वर्ष में काम पूरा होने की संभावना

admin

admin

Next Post
रिषड़ा अंडरपास: इसी वर्ष में काम पूरा होने की संभावना

रिषड़ा अंडरपास: इसी वर्ष में काम पूरा होने की संभावना

उत्तरपाड़ा में म्यूटेशन के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी

उत्तरपाड़ा में म्यूटेशन के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी

Average Rating

5 Star
100%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
5.00
(Add your review)

One thought on “नये भारत की तस्वीर”

  1. Ashok Kumar verma says:
    January 17, 2024 at 12:16 pm

    अच्छी और सच्ची खबरों के लिए रिसडा समाचार को पढ़े

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Rishra Shoot out: रिषड़ा में शूट आऊट, युवक को मारी गोली

Rishra Shoot out: रिषड़ा में शूट आऊट, युवक को मारी गोली

January 18, 2024
रिषड़ा में भाजपा कार्यकर्ता पर हमला

रिषड़ा में भाजपा कार्यकर्ता पर हमला

December 30, 2023
बेटा पाकिस्तान में फंसा, रिषड़ा में परिवार की उड़ी नींद

बेटा पाकिस्तान में फंसा, रिषड़ा में परिवार की उड़ी नींद

April 24, 2025
हाई कोर्ट ने ईडी को ज्योतिप्रिय मल्लिक की मेडिकल जांच को लेकर अगला निर्णय बताने का दिया निर्देश

रिषड़ा में नहीं बदलेगा रामनवमी शोभायात्रा का रूट, जरूरत पड़े तो केंद्रीय बलों की लें मदद: कलकत्ता हाई कोर्ट

April 13, 2024
देश की वर्तमान परिस्थिति पर ज्वलन कविता: प्रजातंत्र या गुंडा तंत्र

देश की वर्तमान परिस्थिति पर ज्वलन कविता: प्रजातंत्र या गुंडा तंत्र

3
राममंदिर: घर घर पहुंच कर अक्षत और निमंत्रण पत्र बांट रहे हैं संघ कार्यकर्ता

राममंदिर: घर घर पहुंच कर अक्षत और निमंत्रण पत्र बांट रहे हैं संघ कार्यकर्ता

3
रिषड़ा के ‘गुस्ताख’ को श्रद्धांजलि

रिषड़ा के ‘गुस्ताख’ को श्रद्धांजलि

2
बंगाल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बोले बैरिस्टर एट लॉ कबीर शंकर बोस

बंगाल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बोले बैरिस्टर एट लॉ कबीर शंकर बोस

2
महिला ट्रैफिक होमगार्ड की अप्राकृतिक मौत, डायरी में पति और बेटी को ठहराया जिम्मेदार

पत्नी की हत्या कर फरार हुआ बांग्लादेशी घुसपैठिया

June 17, 2025
महिला ट्रैफिक होमगार्ड की अप्राकृतिक मौत, डायरी में पति और बेटी को ठहराया जिम्मेदार

महिला ट्रैफिक होमगार्ड की अप्राकृतिक मौत, डायरी में पति और बेटी को ठहराया जिम्मेदार

June 16, 2025
हुगली: साढ़े चार सौ दुकानों और मकानों को हटाने का नोटिस, विधायक ने दी 30 जून तक की मोहलत

हुगली: साढ़े चार सौ दुकानों और मकानों को हटाने का नोटिस, विधायक ने दी 30 जून तक की मोहलत

June 16, 2025
महेशतला की घटना के खिलाफ श्रीरामपुर में भाजपा का प्रदर्शन

महेशतला की घटना के खिलाफ श्रीरामपुर में भाजपा का प्रदर्शन

June 15, 2025

Recent News

महिला ट्रैफिक होमगार्ड की अप्राकृतिक मौत, डायरी में पति और बेटी को ठहराया जिम्मेदार

पत्नी की हत्या कर फरार हुआ बांग्लादेशी घुसपैठिया

June 17, 2025
महिला ट्रैफिक होमगार्ड की अप्राकृतिक मौत, डायरी में पति और बेटी को ठहराया जिम्मेदार

महिला ट्रैफिक होमगार्ड की अप्राकृतिक मौत, डायरी में पति और बेटी को ठहराया जिम्मेदार

June 16, 2025
हुगली: साढ़े चार सौ दुकानों और मकानों को हटाने का नोटिस, विधायक ने दी 30 जून तक की मोहलत

हुगली: साढ़े चार सौ दुकानों और मकानों को हटाने का नोटिस, विधायक ने दी 30 जून तक की मोहलत

June 16, 2025
महेशतला की घटना के खिलाफ श्रीरामपुर में भाजपा का प्रदर्शन

महेशतला की घटना के खिलाफ श्रीरामपुर में भाजपा का प्रदर्शन

June 15, 2025

संपादक का संदेश

मैं उन सभी विशिष्ट लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने रिषड़ा समाचार के संपादन की जिम्मेवारी मुझे सौंपी है। रिषड़ा समाचार रिषड़ा और आस-पास के साथ-साथ देश-प्रदेश एवम् अन्य खबरों के साथ अपनी यात्रा शुरू कर चुका है। शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, विज्ञान और कैरियर के बारे में रिषड़ा समाचार अपने पाठकों को महत्वपूर्ण जानकारियां देता रहेगा। आपके शिकायत और सुझावों का हम स्वागत करते हैं। हम आपकी आवाज भी उठाएंगे। अपने शिकायत, सुझाव और समस्याएं हमें contact@rishrasamachar.in पर भेंजें।
- संपादक

Browse by Category

  • A.I
  • Uncategorized
  • अपना रिषड़ा
  • आस-पास
  • क्राइम
  • खेल
  • देश-प्रदेश
  • धर्म
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • साहित्य

Recent News

महिला ट्रैफिक होमगार्ड की अप्राकृतिक मौत, डायरी में पति और बेटी को ठहराया जिम्मेदार

पत्नी की हत्या कर फरार हुआ बांग्लादेशी घुसपैठिया

June 17, 2025
महिला ट्रैफिक होमगार्ड की अप्राकृतिक मौत, डायरी में पति और बेटी को ठहराया जिम्मेदार

महिला ट्रैफिक होमगार्ड की अप्राकृतिक मौत, डायरी में पति और बेटी को ठहराया जिम्मेदार

June 16, 2025
  • Home
  • शिक्षा
  • साहित्य
  • संस्कृति
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • विचार
  • कैरियर
  • लाइफस्टाइल
  • संपर्क

© 2023 रिषड़ा समाचार -खबर हमारी, नजरिया आपका.....Infinity Infomedia.

No Result
View All Result
  • देश-प्रदेश
  • अपना रिषड़ा
  • आस-पास
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • A.I

© 2023 रिषड़ा समाचार -खबर हमारी, नजरिया आपका.....Infinity Infomedia.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!