हुगली, 23 अगस्त ।
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बैंडेल महात्मा गांधी हिंदी विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा नौ और दस के लगभग 180 छात्रों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की उपलब्धियों को मनाने के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें चंद्रयान-3 पर जोर ध्यान दिया गया।

छात्रों को अंतरिक्ष अन्वेषण के महत्व के बारे में बताया गया। चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया गया। छात्रों को इन उपलब्धियों से प्रेरणा लेने और अंतरिक्ष अन्वेषण द्वारा प्रदान की जाने वाली विशाल संभावनाओं पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई और विजेताओं को पुरस्कार और उत्कृष्टता का प्रमाण पत्र दिया गया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहना की गई।
उल्लेखनीय है कि साल 2023 में 23 अगस्त के ही दिन चंद्रमा पर विक्रम लैंडर ने कदम रखा था। भारतीय अंतरिक्ष मिशन का यह बेहद खास पड़ाव था, क्योंकि लैंडर विक्रम में चंद्रमा के जिस दक्षिणी हिस्से में सॉफ्ट लैंडिंग की थी वहां किसी ने भी इससे पहले लैंडिंग नहीं की थी। भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए यह मील का पत्थर साबित होने वाला प्रोजेक्ट साबित हुआ है। इसी ऐतिहासिक दिन की उपलब्धि के लिए 31 अगस्त के दिन को अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।