हुगली, 26 नवंबर(डेस्क)। राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर हुगली जिले के रिषड़ा में जीत एजुकेशन (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड के प्रांगण आयोजित एक कार्यक्रम में रविवार को श्रीरामपुर कोर्ट की जज श्रीमती शर्मिष्ठा घोष पहुंची और युवाओं को कानून और संविधान का पाठ पढ़ाया।

मामले की जानकारी देते हुए संस्था के कर्णधार जितेंद्र यादव उर्फ जीत सर ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर संस्था के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह था। छात्र-छात्राओं को कानून और संविधान की अच्छी जानकारी मिली। यह जानकारी भविष्य में उन्हें अच्छा और अनुशासित नागरिक बनाएगी।

उल्लेखनीय है कि देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इस दिन को पहले राष्ट्रीय कानून दिवस के तौर पर मनाया जाता था। हालांकि, 2015 में सरकार ने राष्ट्रीय कानून दिवस को बदलकर संविधान दिवस कर दिया।
