मालदह, 29 दिसंबर: मालदह जिले के कृष्णपल्ली इलाके में रेलवे लाइन के किनारे से शुक्रवार सुबह एक महिला और उसकी बच्ची का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ने दोनो शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने मालदह के कृष्णापल्ली इलाके में रेलवे लाइन के किनारे दो शव पड़े देखे। शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत महिला का नाम चुमकी गुप्ता हलदर था। उनके पति सुब्रत हलदर हैं। वे पेशे से स्कूल टीचर हैं। वे मालदह शहर के न्यू बंशबाड़ी इलाके के रहने वाले हैं.

लेकिन माँ और बच्चे की मौत का कारण क्या है? इसे लेकर भ्रम की स्थिति है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
