(डेस्क): बाजरे के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फाल्गुनी और गौरव शाह द्वारा रचित और गाए गए गीत को ग्रैमी अवॉर्ड 2024 के लिए बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में नामांकित किया गया है।
प्रधानमंत्री ने इस गीत में बाजरे को अपने जीवनशैली का हिस्सा बनाने के महत्व के बारे में बात की है।
मुंबई में जन्मी गायिका-गीतकार फाल्गुनी शाह, जिन्हें उनके स्टेज नाम फालू से जाना जाता है, और उनके पति और गायक गौरव शाह द्वारा गाए गए “अबंडेंस इन मिल्लेट्स” गीत को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी के तहत नामांकित किया गया है।
दरअसल, मिलेट्स (बाजरा) के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एबंडेंस इन मिलेट्स गीत जारी किया गया था क्योंकि दुनिया वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मना रही है। वहीं मिलेट्स को केंद्र में रखकर शाह दंपति ने जो गाना गाया है, उसमें अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष पर पीएम मोदी के भाषण का एक हिस्सा भी शामिल है। गाने के बीच-बीच में पीएम मोदी को बाजरे को हमारी जीवनशैली का हिस्सा बनाने के बारे में बात करते हुए सुना जाता है।
म्यूजिक वीडियो में गाने के बोलों में बाजरा की खेती, इसकी पौष्टिकता और इसके भूख को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की भूमिका को केंद्र में रखा गया है।
गीत गाने के अलावा, फालू (फाल्गुनी शाह) और गौरव शाह ने केन्या ऑटी, ग्रेग गोंजालेज और सौम्या चटर्जी के साथ मिलकर गीत की रचना और लेखन भी किया। यह गाना अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में लिखा गया था।
यदि या सॉन्ग पुरस्कार जीतता है, तो यह फालू के लिए दूसरा ग्रैमी होगा, क्योंकि उन्होंने अपने 2021 एल्बम ए कलरफुल वर्ल्ड के लिए 2022 में ग्रैमी पुरस्कार जीता था। उन्होंने कहा कि बाजरा के बारे में गीत लिखने का विचार उन्हें तब आया जब वह पिछले साल ग्रैमी अवॉर्ड जीत के बाद नई दिल्ली में पीएम मोदी से मिलीं।