Read Time:1 Minute, 13 Second

रिसड़ा, 27 अक्तूबर(डेस्क): रिषड़ा नगरपालिका के 10 नंबर वार्ड के पार्षद मनोज सिंह श्रीरामपुर भाजपा के 32 पदाधिकारियों के साथ रविवार को मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत भाजपा के श्रीरामपुर सांगठनिक जिले के विभिन्न इलाकों की मिट्टी कलश में लेकर रवाना होंगे।
इस दौरान भाजपा पार्षद के साथ श्रीरामपुर सांगठनिक जिला भाजपा के 32 पदाधिकारी भी दिल्ली जाएंगे। भाजपा पार्षद ने बताया कि इस अभियान के श्रीरामपुर सांगठनिक जिले की जिम्मेवारी दी गई है। पूरे देश से इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता मिट्टी लेकर दिल्ली जा रहे हैं। इस मिट्टी से दिल्ली के इंडिया गेट पर अमृत वाटिका बनाया जाएगा।