हुगली, 10 जनवरी: जाड़े के मौसम में पश्चिम बंगाल में लिट्टी चोखा(Litti Chokha) खाने का चलन बढ़ता जा रहा है। वैसे तो बंगाल का प्रमुख भोजन मछली भात है। लेकिन जाड़े के मौसम में यहां लिट्टी चोखा(Litti Chokha)खाने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। राजनीतिक दल, सामाजिक संस्थाएं और युवा छोटे-छोटे ग्रुप में सामूहिक रूप से लिट्टी चोखा बना रहे हैं और बंगाल में उपले के आग पर बनी लिट्टी चोखा(Litti Chokha) की खुशबू फैला रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: पुलिस दलदास हो गई है: सुकांत मजूमदार

बिहार का या प्रसिद्ध व्यंजन बांग्ला भाषी लोगों को भी खूब आकर्षित कर रहा है। लिट्टी चोखा पार्टी के आयोजनों में बांग्ला भाषा समझ भी बढ़कर हिस्सा ले रहा है। ऐसा ही एक आयोजन बीजेएमटीयूसी नेता अजय यादव के निवास पर देर रात हुआ। इसमें प्रदेश भाजयुमो प्रवक्ता हरि मिश्रा, श्रीरामपुर सांगठनिक जिला भाजपा उपाध्यक्ष राकेश चौधरी, बीजेएमटीयूसी के जिलाध्यक्ष देवराज यादव सहित बड़ी सख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए। मौजूद सभी लोगों ने घी में डूबे हुए लिट्टी और चोखा का आनंद लिया।
