कोलकाता, 03 नवंबर(डेस्क): प्रख्यात सिनेमेटोग्राफर गौतम हलदर का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। कार्डियक अरेस्ट के कारण शहर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
विद्या बालन ने गौतम हलदर की फिल्म भालो थेखो से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उनकी इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। गौतम हलदर ने 2019 में राखी गुलजार के साथ निर्वाण नामक फिल्म का निर्देशन किया।
रक्तकार्बी की शताब्दी पर गौतम हलदर ने मंच पर दोबारा नाटक प्रस्तुत किया। गौतम हलदर ने शंभु मित्रा के आखिरी स्टेज परफॉर्मेंस ‘दिनंतेर प्रणाम’ में भी हिस्सा लिया था। गौतम हलदर ने काछेर मानुष नमन नामक नाटक का निर्देशन भी किया था। उन्होंने हीरू गंगोपाध्याय, अमजद अली खान पर वृत्तचित्रों का भी निर्देशन किया।
विद्या के अभिनय करियर की शुरुआत इसी कोलकाता में हुई। निर्देशक, थिएटर कलाकार गौतम हलदर ने उन्हें अपनी फिल्म में अभिनय करने का मौका दिया। आज वह नहीं रहे। ये खबर विद्या बालन तक भी पहुंच गई है। खबर मिलते ही एक्ट्रेस ने कोलकाता आने का फैसला किया है। विद्या को गौतम हलदर के अंतिम संस्कार में शामिल होना है।