बनगांव, 05 जनवरी: शुक्रवार सुबह ही संदेशखली में ईडी पर बड़ा हमला हुआ था। इस हमले में घायल ईडी के तीन अधिकारी अस्पताल में भर्ती हैं। देश भर में इस हमले की निंदा हो रही है। गवर्नर बोस ने हमले की कड़ी निंदा की है। तृणमूल ने कहा कि हमला वांछनीय नहीं है। इतना सब होने के बाद भी रात को फिर वही घटना घटी। इस बार शंकर आध्या को बनगांव से गिरफ्तार कर लाने के दौरान ईडी की गाड़ी पर फिर हमला हुआ जिसमें ईडी अधिकारियों के कार का शीशा टूट गया।
इसे भी पढ़े: राममंदिर: घर घर पहुंच कर अक्षत और निमंत्रण पत्र बांट रहे हैं संघ कार्यकर्ता

प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि शुक्रवार रात तकरीबन 12:30 बजे जब ईडी के अधिकारी शंकर आध्या को गिरफ्तार करने के लिए घर से बाहर निकले तो महिलाओं के एक समूह ने ईडी की गाड़ी के सामने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। वे ईडी के अधिकारियों और केंद्रीय बलों के जवानों के खिलाफ भी अफवाहें फैल रही थीं। प्रारंभिक तौर पर बताया गया है कि एक गाड़ी पर पथराव भी किया गया। शंकर आध्या के समर्थकों ने बार-बार कार रोकने की कोशिश की।
इसे भी पढ़ें: रिषड़ा में मनीषियों के तस्वीरों की बदहाली उठा रही है हमारे संवेदनशीलता पर सवाल
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह ईडी के जांच अधिकारी संदेशखाली में राशन भ्रष्टाचार मामले की जांच करने शेख शाहजहां के घर गये थे। सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद थे। इन सबके बीच करीब 800-1000 लोगों की भीड़ ने ईडी अधिकारियों और सेंट्रल फोर्स के जवानों को घेर लिया और उनपर हमला कर दिया। किसी तरह ईडी अधिकारियों और केंद्रीय बल के जवानों ने अपनी जान बचाई। इस घटना में ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गए।
