बेतिया: छठे वित्त आयोग की राशि से नगर निगम वार्ड नंबर 37 में दो के साथ वार्ड 31 और 39 में नव निर्मित आरसीसी नाला और पीसीसी रोड सहित कुल 35 लाख 20 हजार से अधिक की लागत की कुल चार योजनाओं का अलग अलग उद्घाटन संपन्न हुआ।
इस मौके पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में लगातार जारी विभिन्न विकास योजनाओं के कार्य में स्थानीय जनता की ओर से देखरेख भागीदारी महत्वपूर्ण है। इससे नगर निगम क्षेत्र के सभी 46 वार्डों में जारी करोड़ों की विकास योजनाओं के निर्माण कार्य की गुणवत्ता बढ़ेगी।

उल्लेखनीय है कि इसके तहत नगर निगम क्षेत्र वार्ड नंबर 37 के गोड़वा टोला में उमेश साह के घर से बिपिन साह के घर तक 6.71 लाख से आरसीसी नाला और घरदान पोखरा से रामजानकी मंदिर एवं छठ घाट तक 9.98 लाख से बने सड़क जिसका उद्घाटन महापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा किया गया।

इस मौके पर स्थानीय नगर पार्षद पार्षद शैलेश कुमार, पूर्व मुखिया पारस प्रसाद, जेई कयूम अंसारी, संवेदक अमित कुमार सिंह आदि की उपस्थिति रहे। वही नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 39 में ललन प्रसाद के घर से गणेश राम के घर तक कुल आरसीसी रोड का उद्घाटन महापौर के द्वारा स्थानीय नगर पार्षद मुनमुन देवी, अभिकर्ता मनीष कुमार सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वार्ड 31 में भदई राम के घर से कृष्णा महतो के घर तक आरसीसी नाला का निर्माण पूरा किया गया है। जिसका उदघाटन नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया के द्वारा स्थानीय नगर पार्षद प्रेमा देवी जेई कयूम अंसारी, संवेदक सत्यम कुमार की उपस्थिति में किया गया।