हुगली, 16 अगस्त।
हुगली जिले के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को आरजी कर की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी रहा। भाजपा श्रीरामपुर सांगठनिक जिला अध्यक्ष मोहन अदक के नेतृत्व में भाजपा नेता पंकज राय, भाजयुमो प्रवक्ता हरि मिश्रा, प्रदेश भाजपा नेता भास्कर भट्टाचार्य एवम् अन्य कार्यकर्ताओ ने श्रीरामपुर थाना के सामने धरना प्रर्दशन किया।
चुंचुंड़ा कोर्ट के वकील, लॉ क्लर्क सहित कोर्ट कर्मचारियों ने आरजी कर की निर्मम घटना का विरोध किया और “वी वांट जस्टिस “का नारा लगाते हुए रैली निकाली। महिला वकील सौमी अग्रवाल ने स्पीड ट्रायल की मांग करते हुए जल्द से जल्द दोषी को सजा देने की मांग की। कोर्ट कर्मचारियों ने कहा कि वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
भाजपा के हुगली सांगठनिक जिला महासचिव सुरेश साव नेतृत्व में बैंडेल मोड़ जीटी रोड़ पर पथावरोध किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की धक्का मुक्की हुई ।चुंचुड़ा थाना प्रभारी रामेश्वर ओझा , ट्राफिक इंस्पेक्टर मनदाता साव ने प्रदर्शनकारियों को समझा कर शांत करवाया और सड़क से हटा का जाम क्लियर करवाया। मोगरा थाना अंर्तगत ईश्वर गुप्ता सेतु के निकट बांसबेडिया झुलनिया मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ता देवब्रता विश्वास, गणेश गंटाईती सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
लगभग आधे घंटे बाद बांसबेडिया मिल फाड़ी इंचार्ज सुजीत राय और पुलिस बल के साथ विरोधस्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी कर रहे कार्यकर्ताओ को हटाया। देवब्रत ने कहा डॉक्टर बहन को न्याय मिलने तक आन्दोलन जारी रहेगा।