Read Time:2 Minute, 0 Second
हुगली, 25 अप्रैल: इंडी गठबंधन के चुनावी घोषणा पत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी के श्रीरामपुर सांगठनिक जिला की ओर से गुरुवार शाम डानकुनी स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए श्रीरामपुर सांगठनिक जिला भाजपा के अध्यक्ष मोहन अदक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को देश और समाज विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस देश के आर्थिक विकास में रुकावट पैदा करना चाहती है।

कांग्रेस और इंडी गठबंधन के चुनावी घोषणा पत्र में लोगों का सोना यहां तक की महिलाओं के मंगलसूत्र तक को छीन लेने की बात कही गई है। ओबीसी, एससी और एसटी आरक्षण को मुसलमानों को शामिल करने की बात कही गई है। हम पश्चिम बंगाल में यह देख भी पा रहे हैं। ओबीसी में एक कैटेगरी बनाकर उनके आरक्षण का लाभ मुसलमानों को दिया गया है।

कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग अब बड़े बड़े घरानों के साथ साथ देश के आम लोगों के आर्थिक संचय पर निगरानी कर रहे हैं। वे लोग भारत की आर्थिक अग्रगति को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इंडी गठबंधन का चुनावी घोषणापत्र देश और समाज विरोधी है।
