बर्दवान, 11 जनवरी: पूर्व बर्दवान जिले के कालना में बुधवार रात गायक Rupam Islam के Show के दौरान भीड़ के बेकाबू होने से अराजकता की स्थिति बन गई। हालात पर काबू पाने के लिए कालना थाने की पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं। पुलिस की लाठी से कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। इस दौरान पुलिस ने हथियार के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि हथियार के साथ रूपम के कार्यक्रम के दौरान लोग क्या कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: युवा संकल्प यात्रा: गिरफ्तार भाजपा कार्यकर्ताओं को नहीं मिली जमानत
दरअसल, पूर्व बर्दवान के कालना में ‘खाद्य पिथे-पुली’ उत्सव का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में Rupam Islam और उनका बैंड था। शाम से ही रूपम का गीत सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही थी। भीड़ बढ़ती ही चली गई। मैदान के भीतर और बाहर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और Show के दौरान देखते ही देखते परिस्थिति नियंत्रण के बाहर चली गई। परिस्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को लाठी चलानी पड़ी।
