पूर्व बर्दवान, 09 जनवरी: पूर्व बर्दवान जिले में दो स्थानों पर दही खाकर सैकड़ो लोगों के बीमार पड़ने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल पूर्व बर्दवान जिले में Amul Mishti Doi की बिक्री पर रोक लगा दी है।
इसे भी पढ़ें: चांपदानी आदर्श श्रमिक विद्यामंदिर में को एड (Co -Ed) प्रणाली की शुरूआत
दरअसल, साल 2024 की शुरुआत में दही खाकर जिले में सैकड़ो लोगों के बीमार पड़ने की खबर के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने जिले में बिक रहे दही के नमूनों का संग्रह कर उनकी जांच करवाई और उसमें Amul Mishti Doi में एक विशेष प्रकार का बैक्टीरिया मिला। इसके बाद प्रशासन ने फिलहाल जिले में Amul Mishti Doi के बिक्री पर रोक लगा दी है।

जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी निर्देशिका में कहा गया है कि हाल ही में जिले के दो ब्लाकों में खाद्य विषक्रिया की घटनाएं घटी हैं। देखा गया है की डेयरी प्रोडक्ट, जिसका ब्रांड नेम Amul Mishti Doi और बैच नंबर केपीडी 3653 है, से ही यह विषक्रियाएं हुई हैं। इसलिए जिले के समस्त डिसटीब्यूटरों और रिटेलरों को फिलहाल अमूल मिष्टी दोई की बिक्री रोक देने का निर्देश दिया गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग को यह पता चला है कि जिस Amul Mishti Doi से यह विषक्रियाएं हुई हैं, वे बांकुरा इंडियन डेयरी प्रोडक्ट लिमिटेड में बनी थी। उस दही के नमूने एकत्र किये गये।
पता चला है कि उस बैच के दही में ‘स्टैफिलोकोकस ऑरियस’ नाम का बैक्टीरिया पाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, ‘स्टैफिलोकोकस ऑरियस’ बैक्टीरिया गोलाकार प्रकार का होता है। यह ऑक्सीजन पर निर्भर बैक्टीरिया है। यह बिना ऑक्सीजन के भी बढ़ता है। इस बैक्टीरिया के प्रभाव से फूड पॉइजनिंग के अलावा कई तरह के लक्षण सामने आ सकते हैं।
इसे भी पढ़े: डीजे बंद करवाने गई पुलिस पर हमला, सब इंस्पेक्टर सहित चार पुलिस वाले घायल
इस बीच Amul Mishti Doi की बिक्री बंद करने के आदेश के बाद आम लोगों में हड़कंप मच गया है। लोग दूध, खट्टा दही और उस बैंड के अन्य उत्पाद खरीदने से डरने लगे हैं। दुकानदारों का कहना है कि अमूल की चॉकलेट और अन्य उत्पाद गुजरात से आते हैं।
मूल रूप से, दही या दूध उत्पाद, जिन्हें केवल कुछ दिनों के लिए घर पर रखा जा सकता है, का उत्पादन बांकुरा सहित कई स्थानीय स्थानों में किया जाता है। पूर्व बर्दवान के डिप्टी सीएमओएच सुवर्ण गोस्वामी ने कहा कि दो ब्लॉकों में फूड प्वाइजनिंग हुई है। ज्ञातव्य है कि दोनों ही स्थानों पर विषक्रियाओं की शुरुआत दही से हुई। इसलिए उस मीठे दही की बिक्री बंद करने के लिए डीलरों को पत्र भेजा गया है। खबर लिखे जाने तक मामले पर कंपनी के अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली थी।

[…] इसे भी पढ़ें: पूर्व बर्दवान जिले में अमूल मिष्टी दो… […]
इस पेज की तमाम खबरे सच्ची और सार्थक होती है,यहां जैसी तैसी खबरों को स्थान नही दिया जाता। यह समाचार पेज और भी विस्तार करें,हमारी शुभ कामनाएं है।