हुगली, 08 जनवरी: Hooghly जिले में दादपुर थानांतर्गत अमारा ग्राम में रविवार रात डीजे बंद करवाने गई Police पर ही उपद्रवियों ने attack कर दिया। इस घटना में एक सब इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया साथ ही पुलिस ने डीजे भी जब्त कर लिया।
इसे भी पढ़े: बालगढ़ में तृणमूल कांग्रेस में बढ़ रहा है द्वंद

दरअसल, शनिवार से अमारा गांव में डीजे की कानफोड़ू आवाज से लोग परेशान थे। ट्रैक्टर 48 साउंड बॉक्स तेज आवाज में लगातार बज रहे थे। दादपुर थाने की पुलिस डीजे बंद कराने के लिए अमारा चौमाथा पर इंतजार कर रही थी। जब पिकनिक पार्टी लौटी तो पुलिस ने डीजे बंद करने को कहा तो देखते ही देखते माहौल गरमा गया और पुलिस पर ईंट पत्थर फेंके जाने लगे। इस घटना में एसआई श्रीमंत सिंह राय समेत दो सिपाही और एक होम गार्ड के जवान घायल हो गए। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल गयी और गांव से एक महिला समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें पूर्व बर्दवान देवीपुर के तीन लोग हैं। पुलिस ने डीजे बॉक्स माइक सहित ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले आई। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार गया है।

[…] […]