Dankuni , 07 जनवरी: BJYM Yuva Sankalpa Yatra के दौरान रविवार को हुगली जिले के Dankuni का Housing मोड़ इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष Sukanta Majumdar की उपस्थिति में पुलिस के साथ BJP कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। इस घटना में चार भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए।
इसे भी पढ़ें: डानकुनी में पुलिस ने रोकी ब्रिगेड जा रही बस

श्रीरामपुर सांगठनिक जिला BJYM अध्यक्ष अर्नब घोष ने बताया कि BJYM के श्रीरामपुर सांगठनिक जिला के नेतृत्व में रविवार को Yuva Sankalpa Yatra के नाम से एक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई थी। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष Sukanta Majumdar भी शामिल हुए थे। Dankuni चौमाथा से शुरू इस युवा संकल्प यात्रा को Domjur तक जाना था। लेकिन जैसे ही रैली Housing चौराहे के पास पहुंची, पुलिस ने इसे रोक दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई। पुलिस के Barricades तोड़ दिए गए। पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज में चार कार्यकर्ता घायल हो गए जिन्हें फिलहाल Serampore Walsh Hospital में भर्ती करवाया गया है। एक कार्यकर्ता की हालत गंभीर है।
इसे भी पढ़े: रणक्षेत्र बना डानकुनी, ट्रक चालकों और पुलिस के बीच झड़प
अर्णब घोष ने बताया कि पुलिस को पहले कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी। लेकिन ऐन मौके पर पुलिस ने अनुमति नहीं दी। पुलिस TMC के दलाल की तरह काम कर रही है।

[…] […]
[…] […]