हुगली, 30 दिसंबर: हुगली जिले के रिषड़ा में इलाहाबाद बैंक की शाखा के पास शनिवार को कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमले में भाजपा कार्यकर्ता के सिर में गंभीर चोट लगी है।

रिषड़ा नगर पालिका के 11 नंबर वार्ड की पार्षद शशि सिंह झा ने बताया कि घायल भाजपा कार्यकर्ता का नाम प्रतीक सिंह है। वह भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता है। शनिवार सुबह वह इलाहाबाद बैंक में पैसे निकालने गया था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे पर रॉड से हमला कर दिया। प्रतीक सिंह को काफी चोट लगी है। फिलहाल श्रीरामपुर वॉल्श अस्पताल के आपातकालीन विभाग में उनका इलाज चल रहा है।
पार्षद ने बताया कि मामले की मौखिक शिकायत थाने में की गई है। लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई जाएगी। शशि सिंह झा ने पार्षदों को हमलावरों के खिलाफ पुलिस से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। बहरहाल, देखना दिलचस्प होगा की रिषड़ा थाने की पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
