हुगली, 23 दिसंबर: चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट की सातवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। शुक्रवार से शुरू हुई दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का डीजी होम गार्ड विवेक सहाय ने विधिवत उद्घाटन किया।

प्रतियोगिता में महिला व पुरुष वर्ग में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, वॉलीबॉल, रस्साकसी, म्यूजिकल चेयर व बच्चों की प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में कमिश्नरेट के कई थानों के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। पुलिस आयुक्त अमित पी जावलगी, डीजी फायर रणवीर कुमार, आईजी ट्रैफिक डीपी सिंह, जिला मजिस्ट्रेट हुगली मुक्ता आर्य, डीसी हेड क्वार्टर इशानी पाल सहित पुलिस प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

दूसरे दिन चुंचूड़ा पुलिस लाइन में प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व मंत्री असीमा पात्रा, तपन दासगुप्ता, मंत्री बेचाराम मन्ना और पुलिस प्रशासन के अन्य उच्च पदस्थ अधिकारी उपस्थित थे।
