Read Time:1 Minute, 9 Second
हुगली, 18 दिसंबर(डेस्क): हुगली जिले के औद्यौगिक उपनगरी रिषड़ा के 19 नंबर वार्ड के सक्रिय भाजपा नेता विजय उपाध्याय को पश्चिम बंगाल राज्य के लिए भारतीय खाद्य निगम की सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

इस खबर के बाहर आने के बाद से भाजपा नेता विजय उपाध्याय के समर्थकों में खुशी की लहर है। भाजपा नेता को अगले दो वर्षों के लिए नामित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि रिषड़ा के एक और भाजपा नेता विजय पाण्डेय को भी पश्चिम बंगाल राज्य के लिए भारतीय खाद्य निगम की सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में नामित किया जा चुका है।
