हुगली, 28 नवंबर(डेस्क)। हुगली जिले के सिंगूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सोमवार शाम राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। शुभेंदु ने कहा कि सिंगूर और नंदीग्राम का आंदोलन अलग-अलग था। नंदीग्राम के आंदोलन को जनता का समर्थन प्राप्त था। लेकिन सिंगूर के आंदोलन मैं जानता साथ नहीं थी। ममता बनर्जी ने अपने जिद को पूरा करने के लिए सिंगूर को शमशान बना दिया।

पीसी भाईपो पर चुटकी लेते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा की पीसी मरते दम तक मुख्यमंत्री बने रहना चाहती हैं जबकि भाईपो का कहना है कि वह उन्हें मुख्यमंत्री बना दें। दोनों के बीच पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है।

शुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर रिषड़ा हिंसा मामले में रिषड़ा नगर पालिका के वाइस चेयरमैन जाहिद हसन खान और आरामबाग की संसद अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली का नाम लिया और कहा कि जल्द ही इनको इनके किए की सजा मिलेगी। शुभेंदु ने कहा कि अब रामनवमी पर कोई पत्थर नहीं चलाएगा। इसकी व्यवस्था की जा चुकी है।
शुभेंदु 29 नवंबर को कोलकाता में प्रस्तावित भारतीय जनता पार्टी की सभा के समर्थन में आयोजित सभा में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
