हुगली, 9 नवंबर (डेस्क): तेज रफ्तार कारों की सड़क पर घुड़सवारी चल रही थी। अचानक घोड़े ने एक साइकिल सवार पर छलांग लगा दी। इस कारण हुगली जिले के पोलबा के सुगंधा बागपाड़ा इलाके में चुंचूड़ा -तारकेश्वर रोड पर दुर्घटना हो गई। घोड़े और उसके सवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति सड़क पर घोड़ा दौड़ा रहा था। जययदेव पाल सुगंधा पूरबपाड़ा से साइकिल से गोटू बाजार जा रहा था। बीच सड़क पर एक काला घोड़ा सरपट दौड़ने रहा था। घोड़े ने अचानक जयदेव की साइकिल पर छलांग लगा दी। घोड़े के झटके से जयदेव सड़क पर गिर पड़े। साइकिल भी पलट गयी। जयदेव के पीछे एक स्कूटी आ रही थी। स्कूटर ने नियंत्रण खो दिया और जयदेव को टक्कर मार दी। स्कूटी भी गिर गई। इसके बाद सड़क पर भीड़ लग गयी। घुड़सवार ने बड़ी मुश्किल से घोड़े को काबू में किया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थानीय लोग जयदेव को चुंचूड़ा स्थित इमामबाड़ा अस्पताल ले गये। जयदेव का फिलहाल वहां इलाज चल रहा है।