Read Time:1 Minute, 2 Second
गोपालगंज, 24 अक्टूबर(डेस्क): बिहार के गोपालगंज शहर के रेलवे स्टेशन रोड इलाके में बने राजा दल के पूजा पंडाल में अचानक भगदड़ मचने से दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई जबकि तकरीबन आधे दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोपालगंज पुलिस ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है।
जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी से मिली जानकारी के अनुसार पंडाल में भीड़ के कारण एक बच्चा गिर गया और उसे बचाने की कोशिश कर रही दो महिलाएं भी गिर गईं और वे उठ नहीं सकीं। घटनस्था से महज 200 मीटर की दूरी पर अस्पताल ले जाने के दौरान तीनों की मौत हो गई। मृतकों के पहचान की कोशिश की जा रही थी।