हुगली, 30 दिसंबर: वर्ष 2023 अपने अंतिम पड़ाव पर है। सोमवार से वर्ष 2024 का आगमन होगा। इसी बीच हुगली जिले के चांपदानी नगरपालिका के चेयरमैन सुरेश मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2023 चांपदानी में रहने वाले लाखों लोगों के लिए उपलब्धियों से भरा साल रहा।

मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2023 में चांपदानी नगर पालिका ने पलता घाट के हाई ड्रेन के जल को फिल्टर करने के बाद गंगा नदी में गिराने की व्यवस्था की है जिससे पवित्र गंगा नदी में प्रदूषण कम होगा। मिश्रा ने कहा कि चांपदानी नगरपालिका वर्ष 2023 में एक ऐसा मॉडल बनी है जिसके पदचिन्हों पर राज्य की कई नगरपालिका चलेंगी।
इसके अलावा वर्ष 2023 के चांपदानी नगरपालिका ने आठ आधुनिक स्वास्थय केन्द्र बनाए हैं जिससे यहां के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा सकेंगी। साथ ही चांपदानी में घर घर शुद्ध जल पहुंचाने का काम नब्बे प्रतिशत पूरा हो गया है। इसके अलावा इस वर्ष चांपदानी नगरपालिका के हिंदी प्राथमिक विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम के तर्ज पर विकसित किया गया है ताकि यहां है बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।
इसके अलावा वर्ष 2023 में चांपदानी नगरपालिका की ओर से नागपालिका क्षेत्र में प्रदूषण मापी यंत्र भी लगाया गया है जिससे यहां कि आबो हवा पर नजर रखी जा सके और यहां वायु प्रदूषण कम से कम हो।
