एटा/जलेसर, 15 अगस्त
गौरव गुप्ता
पूरे जनपद में सर्वाधिक ऊंचाई पर लगे तिरंगे का लोकार्पण विधायक संजीव दिवाकर एवं ब्लॉक प्रमुख खंड विकास जलेसर भू देवी यादव ने किया।
विकासखंड में दोपहर 2:00 बजे विधायक संजीव दिवाकर के द्वारा विकासखंड कार्यालय पर नवनिर्मित 115 फीट ऊंचाई के झंडे का लोकार्पण के साथ-साथ ग्रामीण आजीविका मिशन कच्छ एवं प्रधानमंत्री मॉडल हाउस का भी लोकार्पण किया।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी पीएस आनंद ने बताया के जनपद के सबसे उंचे झंडा के लिए विधायक संजीव दिवाकर के साथ-साथ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि का प्रयास सराहनीय है। उनके प्रयासों से ही जनपद में सबसे ऊंचा झंडा जलेसर विकासखंड में तैयार हो पाया है।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी पुलिस कृष्ण मुरारी दोहरे ब्लॉक प्रमुख भू देवी यादव पवेंद्र सिंह पम्मी ठाकुर रमेश पाल सिंह वीरेंद्र प्रताप सिंह संतोष पूर्व ब्लाक प्रमुख अवागढ़ लाल कांत यादव, अशोक शर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गौरव वाष्र्णेय सोनी, राम यादव, रामकिशन यादव दामोदर सिंह यादव, शैलेश गौतम, कौशल सिसोदिया, देवेश यादव, सत्येंद्र यादव, दिलीप वार्ष्णेय पवन, ठाकुर संजीव वर्मा, किस को रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सुनील दिवाकर, मुजम्मिल खान, बीगेश कौशिक, सुनील यादव सुप्रिया सिंह, ज्योति वर्मा, जीतू यादव, नीरज यादव सहित सैकड़ो राष्ट्रभक्त मौजूद थे।