Read Time:1 Minute, 1 Second
शमशेरगंज, 26 अक्तूबर(डेस्क): शमशेरगंज के उत्तरी चांदचंद गांव में भयानक गंगा कटाव हो रहा है। गुरुवार की रात से ही गंगा के कटाव में ढहने से लगभग 25-30 घर डूब गए। स्थानीय लोग अपनी बची-खुची संपत्ति को बचाने के लिए सुरक्षित आश्रय की तलाश में हैं। कई परिवार अपना घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर जा चुके हैं।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार गुरुवार की सुबह उत्तरी चैनचंद गांव में अचानक गंगा का भीषण कटाव शुरू हो गया। पलक झपकते ही गंगा किनारे के करीब 25-30 घर डूब गये। इससे इलाके के दहशत है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस परिस्थिति में स्थानीय प्रशासन भी मदद की कोई पहल नहीं कर रहा है।