मालदह, 26 अक्तूबर(डेस्क): शाहिद कपूर स्टारर ‘फोर्ज’ कई महीने पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। वेब सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे जाली नोट के तस्कर जालसाजी को औद्योगिक स्तर पर ले गए हैं। वेब सीरीज में मालदह की ‘जालसाजी इंडस्ट्री’ को भी दिखाया गया था।
वेब सीरीज में दिखाई गई बातें अब धरातल पर भी दिख रही हैं। मालदह में नकली नोटों की बरामदगी के मामले से हड़कंप मच गया है। लंबे समय बाद ‘छोटे’ नकली नोट बरामद होने की घटना से पूरे राज्य में हड़कंप मच मच गया है। यह नकली नोट हाल ही में वैष्णवनगर थाना अंतर्गत कुम्भीरा चौकी की पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस को यह खबर गुप्त सूत्रों से मिली थी। इसके बाद अभियान शुरू हुआ। कुल मिलाकर 1 लाख 40 हजार रुपए नकली नोट बरामद किये गये। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बरामद सभी नकली नोट 200 रुपये के हैं।
इस घटना में मनोज मंडल नामक कुख्यात जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांचकर्ताओं के मुताबिक, मनोज नकली नोट की तस्करी की कई घटनाओं में शामिल था। पुलिस काफी समय से उसका पता जानने की कोशिश कर रही थी। दरअसल, वर्ष 2019 में मालदा से 50 रुपये और 200 रुपये के नकली नोट बरामद किये गये थे। इसके बाद जब भी नकली नोट बरामद हुए, वे सभी 500 और 2000 हजार रुपये के थे। नए ‘छोटे’ नकली नोट बरामद होने से पुलिस अधिकारियों की की चिंता बढ़ गई है।
मालदह के पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने इस संबंध में कहा, ‘हम इस जिले में जालसाजी और तस्करों के खिलाफ लंबे समय से अभियान चला रहे हैं। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित ने पूछताछ में पुलिस के सामने कबूल किया कि वह काफी समय से नकली नोटों की तस्करी में शामिल है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ कर मिले तथ्यों की जांच की जा रही है।