Read Time:1 Minute, 12 Second
सोदपुर, 24 अक्तूबर(डेस्क): दशमी की शाम जहां एक तरफ पूरे राज्य में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन हो रहा था, तो वहीं उत्तर 24 परगना जिले के सोदपुर के रासमणि चौराहे पर एक युवक को गोली मार दी गई। इस घटना से इलाके में आतंक फैल गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल युवक का नाम शुबोजीत टैगोर उर्फ बच्चा है। उनके दाहिने पैर में गोली लगी है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार इस दिन शाम को शुबोजीत रासमणि नंदनकानन इलाके में टहल रहे थे। तभी तीन बदमाश अचानक उन्हें गोली मारकर भाग गये। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और घायल शुबोजीत को तुरंत सागर दत्ता अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। खबर लिखे जाने तक इस गोलीकांड के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया था।